पान फ्लेवर वाली रोटी खायी आपने, खा लेंगे तो ये स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे

 आज तक आपने कई तरह का खाना खाया होगा। कई तरह के ड्रिंक भी पिए होंगे। इनमें आपने अलग-अलग फ्लेवर का मजा आप लिया होगा। लेकिन आम तौर पर रोटी में फ्लेवर नहीं मिलता। हो सकता है आप रोटी में फ्लेवर के बारे में पहली बार सुन रहे हों। लेकिन हमारे देश में एक ऐसी जगह भी है जहां आपको पान फ्लेवर में स्पेशल रोटी मिलती है। लेकिन इसके लिए आपको दो घंटे पहले ऑर्डर देना पड़ता है। आइए जानें इस रोटी के बारे में सब कुछ…

छत्तीसगढ़ी खानपान की संस्कृति अब बाजार में उतरने लगी है। कभी इस प्रदेश की राजधानी रायपुर आएं तो यहां के गढ़कलेवा में परसा पान की रोटी का आनंद ले सकते हैं। रोटी का स्वाद ऐसा कि खाने वाला बिना वाहवाही किए नहीं जाता। रोटी के साथ पान के स्वाद का मजा चखने के लिए खासतौर पर पान रोटी की बुकिंग की जा रही है। यह रोटी देखने में भले ही ज्यादा आकर्षक नहीं होती, पर इसका स्वाद लाजवाब होता है। जितना स्वाद अच्छा है, उतना ही इस रोटी को बनाने की कला भी कठिन व अनूठी है।

दो घंटे में बनती है ये रोटी
यह रोटी स्पेशल बुकिंग पर ही तैयार की जाती है। रोटी बनाने में लगभग दो घंटे से अधिक का समय लगता है। इसके लिए कम से कम दो लोगों की जरूरत पड़ती है। इसे चावल के आटे से बनाया जाता है। बनाते समय चावल के आटे को पके हुए चावल में मिलाया जाता है। इसके बाद उसे रोटी के आकार में हाथ से पोया (बनाया) जाता है। रोटी को पोने के बाद उसे परसा पान से दोनों तरफ अच्छे तरीके से लपेट दिया जाता है। फिर कच्ची रोटी को कंडे की आग में सेंका जाता है। इसे केवल कंडे की आग से ही सेंका जा सकता है। अगर लकड़ी की आग में सेंकते हैं तो रोटी का स्वाद खराब हो जाता है और रोटी अच्छे से पकती भी नहीं है। रोटी पकने के बाद पान पूरी तरह जल जाता है और उसका स्वाद रोटी में आ जाता है। खाते समय रोटियां स्वाद में सौंधी-सौंधी पान की तरह लगती