अब बहुत जल्द इस रेलवे स्टेशन पर दिखेंगे खुद से साफ होने वाले ई- टॉयलेट

खबरें अभी तक। रेलवे यात्रियों के लिए हर बार कुछ नया और अनोखा करना चाहता है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए भारतीय रेल कई मोर्चो पर काम कर रही है. इसी कड़ी में अब रांची देश का ऐसा पहले स्टेशन बन जाएगा, जहां मुसाफिरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक टॉयलेट लगेंगे.

रांची डिवीजन के अफसरों ने इस तकनीक के निर्माण के संबंध में कर्नाटक की ई-टॉयलेट बनाने वाली कंपनी से बातचीत की है. सब ठीक रहा तो जल्द ही रांची रेलवे स्टेशन पर ऐसे टॉयलेट नजर आ जाएंगे. जो अपने आप ही साफ होंगे.

इस बारे में रांची डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, “पहले से चेन्नई, बेंगलुरू, मुंबई जैसे शहरों में इ-टॉयलेट का इस्तेमाल हो रहा है. मगर अभी तक रेलवे स्टेशन पर इसे नहीं लगाया गया है। ऐसे में हम रांची में इसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं।”

डीआरएम गुप्ता ने बताया कि, मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए इसे लगाया जा रहा है, जो सार्वजनिक शौचालय से काफी बेहतर होगा।