इस शहर में हर रोज महिलाओं के साथ होती है छेड़छाड़ की वारदात

खबरें अभी तक। देश में हर दिन महिला सुरक्षा को लेकर सरकार नए कदम उठाती है कार्यवाही करती है फिर भी महिलाओं के साथ गटना घट ही जाती है. बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे केस हर दिन महिलाओं के साथ होते है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगभग देश के हर कोने में होते हैं। कहीं ये ज्‍यादा होते हैं, तो कहीं कम। लेकिन इंदौर में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। एक एप के जरिए सामने आई इस जानकारी के मुताबिक, इंदौर में शाम 7 से 8 बजे के बीच छेड़छाड़ की सबसे ज्‍यादा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

आपको बता दे कि शहर के पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाएं व छात्राएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। यहां इनके साथ सबसे ज्‍यादा छेड़छाड़ होती है। वहीं यह भी बात सामने आई है कि शाम 7 से 8 बजे के बीच का समय महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित है। यह खुलासा फाइल एंड क्राइम ट्रैकिंग सिस्टम (फैक्ट्स) वेब ऐप से हुआ है। इसके जरिए चोरी-लूट जैसे गंभीर अपराधों की फैक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है। ऐप का एक महीने से ट्रायल चल रहा था। शनिवार को इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की गई। इस ऐप के ट्रैकिंग सिस्टम से खुलासा हुआ कि विजयनगर, तुकोगंज जैसे क्षेत्र भी असुरक्षित हैं।