परमीश वर्मा पर हमला करने वाला एक आरोपी हिमाचल से हुआ गिरफ्तार

खबरें अभी तक।  मशहूर वीडियो डायरैक्टर, पंजाबी गायक और अदाकार परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार  किया है।शुक्रवार रात हरियाणा के पंचकूला में मशहूर सिंगर परमीश वर्मा को गोली मार दी गयी थी जिससे वह घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मामले की जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिमाचल के बुद्दी इलाके में रेड करके पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी का नाम हरविन्दर सिंह बताया जा रहा है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि मोहाली पुलिस के एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल ने की है। फिलहाल पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आपको पता होगा कि शनिवार देर रात परमीश वर्मा पर गैंगस्टरों की तरफ से हमला कर दिया गया था। इस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गए थे।  इस वारदात की जिम्मेदारी खतरनाक गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ने अपने फेसबुक पेज पर ली थी।