एक बार फिर सलमान और प्रियंका दिखेंगे साथ

खबरें अभी तक। दोस्तो लंबे समय बाद एक बार फिर से सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों जल्द ही एक साथ दिखाई देगें । इस बात का खुलासा भी हो चुका है। सुत्रों के मुलाबिक प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाएंगी।

बता दें कि इसके बारे में ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया है। ये साफ हो गया है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी करने वाली है। ये फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।