झारखंड निकाय चुनावों में भाजपा का परचम लहराया

खबरें अभी तक। झारखंड निकाय चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल कर भाजपा और उसके सहयोगी आजसू का परचम लहराया है। भाजपा ने पांचों नगर निगमों पर जीत हासिल की है। निकाय चुनाव में रांची के महापौर सीट और उप महापौर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झामुमो की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया है। इस सीट पर आजसू तीसरे नंबर पर रहा, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को चौथा स्थान मिला।

वहीं, उप महापौर की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। उनकी जीत तय हो गई है। वोटों की गिनती के बाद भाजपा की आशा लकड़ा ने महापौर पद पर जीत हासिल की। नगर निगम की महापौर और उप महापौर सीट पर इससे पहले भी भाजपा का कब्जा रहा है। दोनों ने दूसरी बार एक साथ सफलता हासिल की है।

जानें, कौन कहां से जीता

  1. रांची नगर निगमः महापौर और उप महापौर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
  2. गिरिडीह नगर निगम: भाजपा के मेयर पद के प्रत्‍याशी सुनील पासवान जीते। डिप्‍टी मेयर पर भाजपा के प्रकाश राम का कब्‍जा।

निकाय चुनाव में नहीं खुलेगा भाजपा का खाताः सुप्रियो भट्टाचार्य

  1. आदित्‍यपुर नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा के बिनोद श्रीवास्‍तव जीते। भाजपा के अमित सिंह डिप्‍टी मेयर पद पर जीते।
  2. हजारीबाग नगर निगम : मेयर पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशनी तिर्की 7500 मतों से जीतीं। डिप्टी मेयर पद पर भाजपा के राजकुमार लाल 6500 मतों से जीते।
  3. मेदिनीनगर : मेयर पद पर भाजपा की पूनम झामुमो प्रत्‍याशी से 1131 वोटों से आगे। डिप्‍टी मेयर में भाजपा के राकेश सिंह 715 वोट से आगे।