अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी और उनकी कंपनी पर अदालत आज सुना सकती है सज़ा

खबरें अभी तक। आज फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी और उनकी कंपनी को चेक बाउंस केस में दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत सज़ा सुना सकती है।

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा का ऐलान आज हो सकता है। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत आज फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी और उनकी कंपनी को चेक बाउंस केस में सज़ा सुना सकती है। जिन धाराओं में राजपाल यादव उनकी पत्नी और उनकी कंपनी को दोषी करार दिया गया है उसमें अधिकतम 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 13 अप्रैल को राजपाल यादव उनकी पत्नी और उनकी कंपनी को दोषी ठहराया था। राजपाल यादव ने फ़िल्म ‘अता पता लापता’ के लिए साल 2010 में 5 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन वह लोन लौटाया नहीं, बल्कि लोन लौटाने के लिए जो चेक दिए थे वह चेक बाउंस हो गए थे। इस मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में दोपहर 2 बजे सजा पर बहस होगी और उसके बाद सजा का ऐलान किया जा सकता है।