दामाद सैनिक नें अपने ही ससुराल वालों पर की फायरिंग, 2 लोगों की मौत

खबरें अभी तक। हरियाणा के फतेहाबाद जिले गांव गोरखपुर में एक व्यक्ति अपनी ससुराल के घर में घुस आया और ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। इससे ससुराल पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई। वह घर को अंदर से बंद कर काफी देर तक फायरिंग करता रहा।

पुलिस भी काफी देर तक अंदर नहीं घुस पाई। संघर्ष करने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को दबोच लिया। उसका नाम देवेंद्र सिंह बताया जाता है।

वह पूर्व सैनिक बताया जाता है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना मेवा सिंह नामक व्यक्ति की है। घटना में मेवा सिंह के छोटे भाई की पत्नी सहित कई और लोगों को भी गोली लगी है। घर में घुसते ही फौजी ने दरवाजा बंद कर लिया और फायरिंग करनी शुरु कर दी।

अंदर से फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। फायर करने वाला जींद जिले के उचाना क्षेत्र के पालवां गांव का निवासी है और फिलहाल हिसार के सेक्टर 17 में रह रहा है। बताया जाता है कि कई दिनों से ससुराल वालों के साथ उसका विवाद चल रहा था