भांग उखाड़ो अभियान पड़ा ठंड़ा

खबरें अभी तक। प्रदेश सरकार ने भांग उखाड़ो अभियान बहुत तेजी से चलाया था मगर एक बार अभियान चलाने के बाद इस योजना को लगता है ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है क्योंकि पांवटा साहिब के भुंगरनी गांव में देख कर नहीं लगता कि प्रदेश में कभी भांग उखाड़ो अभियान भी चलाया होग।

पाँवटा साहिब के भुंगरनी गांव में सड़क के दोनों और भांग की बड़ी-बड़ी झाड़ियां दिखाई पड़ रही हैं जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है साथ ही नशे करने वाले लोग इन झाड़ियों के आसपास मंडराने लगते हैं ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या भांग उखाड़ो अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है क्योंकि यदि इस अभियान को सही ढंग से चलाया जाता तो भुगतनी में इतने बड़ी-बड़ी भांग की झाड़ियां खड़ी नहीं हो पाती।