ए.टी.एम. से निकले 500 रुपए के चूरन वाले नोट लिखा था

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। देश भर में ए.टी.एम. में कैश की किल्लत के चलते यहां यूनाइटेड बैंक के ए.टी.एम. से चूरन वाले नोट निकल रहे हैं। एक के बाद एक चूरन वाले नोट निकलने से लोगों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, ए.टी.एम. पर कोई गार्ड भी नहीं था। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने ए.टी.एम. में नोट डालने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों पर शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला बरेली में सुभाष नगर की खन्ना बिल्डिंग के पास यूनाइटेड बैंक के ए.टी.एम. का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार (22 अप्रैल) को कई लोगों ने बारी-बारी से ए.टी.एम. से रुपए निकाले। निकाली गई राशि में से किसी के ऊपर ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ लिखा था। किसी के ऊपर चूरन छाप, किसी के ऊपर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया, ऐसा नहीं कि बस एक आदमी को मिले हों ये नकली नोट। करीब तीन-चार लोगों ने इसी तरह के नकली नोट मिलने की शिकायत की है। सारे नकली नोट 500 रुपए के थे।