बेरहम पति ने पत्नी और बेटी का किया कत्ल, वजह जान दंग रेह जाएंगे आप

खबरें अभी तक। घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी और बेटी का कत्ल कर उनकी लाशें नहर में फैकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतका राजिन्दर कौर बेटी रणजीत सिंह निवासी भुल्लरहेड़ी का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले गांव मीरहेड़ी के गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ था।

इनकी तीन महीनों की बच्ची भी थी। विवाह के बाद से ही इन दोनों में विवाद रहने लगा जिसके चलते पति ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।