युवक ने हथियार दिखाकर दो सगी नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप

खबरें अभी तक।  एक और रेप की घटना को अनजाम देने वाला और कोई नहीं नाबालिग का सगा भीई था घटना बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात अपने घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को हथियार के बल पर उठा कर खेत में ले जाने के बाद सात युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवक दो सगी बहनों को चार घंटे तक बंधक बनाए रखे। इसके बाद उनको मारपीट कर वहां से भाग गए। मंगलवार की सुबह चार बजे रोते बिखखते अपने घर पहुंची नाबालिगों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी।

दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दो युवको को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मेडिकल जांच के लिए टीम गठित कर दिया गया है।

बताया जाता है की सोमवार की रात  13 व 14 साल उम्र की दो सगी बहने अपने फूस के घर में सो रही थीं। तभी रात के करीब 11 बजे सात युवक बंदूक तथा चाकू लेकर वहां पहुंच गए तथा दोनों बहनों को उठाकर घर से दूर खेत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों बहनों को मारने पीटने के बाद किसी से इस घटना को नहीं बताने की धमकी देकर युवक वहां से चले गए। युवकों के वहां से जाने के बाद दोनों बहनें रोते बिखलते सुबह चार बजे अपने घर पहुंच कर परिजन को इस घटना की जानकारी दिया।