राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष तो बन गये पर प्रधानमंत्री नहीं बम सकते:केशव प्रसाद मौर्य

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के ऊपर तंज कसते हुए कहा है कि गांधी परिवार की वंशवादी राजनीति के चलते राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष तो बन गये पर प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
मौर्य ने यहां 118 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा,‘‘गांधी परिवार की वंशवादी राजनीति के चलते राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष तो बन गये पर नरेंद्र मोदी को हटाकर इस देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते हैं।’’
झूठ बोलने वाली पार्टी है कांग्रेस 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है जिसका परिणाम है कि अमेठी का विकास नहीं हुआ। अमेठी बदहाल है, यहां के लोग सुविधाओं से वंचित हैं। साठ साल तक गांधी परिवार व कांग्रेस ने अमेठी में झूठ बोलने का काम किया है। राहुल के इशारे पर केंद्र मे दस साल तक मनमोहन सिंह की सरकार चलती रही पर राहुल ने अमेठी के लिए नहीं सोचा।
सपाबसपा, कांग्रेस किसान विरोधी 
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों ही किसान, दलित और गरीब विरोधी हैं। सत्ता मे आने पर ये केवल अपने परिवार के लिए सोचते हैं। इनका किसान, गरीब व दलित से कोई मतलब नहीं है।