बजट के बाद क्या होगा किसानों का पढ़ीये पूरी खबर

खबरें अभी तक। अरूण जेटली ने बजट भाषण को शुरू कर दीया है।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को आम बजट में किसानों के लिए खास घोषणाएं कीं. यह मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट है. जानिए, किसानों के लिए क्या प्रमुख घोषणाएं रहीं-

 

ये हैं किसानों के लिए अहम बातें

 

वित्त मंत्री ने कहा, हमारी कोशिश है कि-

 

किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी हो.

 

कृषि उत्पादन के लिए किसानों को उचित दाम मिलें.

 

रिकॉर्ड खाद्यान्न हुआ है. 2016-17 में 275 टन खाद्यान्न पैदा हुआ.

 

किसानों को अपने उत्पाद की लागत से डेढ़ गुना कीमत मिले.

 

सभी खरीफ की फसलों का मूल्य लागत से डेढ़ गुना करने की घोषणा करते हैं, ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके.

 

संस्था तय करेगी किसानों की फसल के दाम

 

नीति आयोग केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर किसानों को फसल के उचित दाम दिलाएगा.

 

सभी मंत्रालयों के अधिकारियों को शामिल कर उर्वरकों के इस्तेमाल और मौसम के अनुमान और निर्यात को लेकर अहम फैसले किए जाएंगे.

 

किसानों को सीधे फसल बिक्री की जानकारी दी जाएगी. दूरस्थ किसानों के घरों को सड़कों से जोड़कर फसल को बिक्री केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा.