शिक्षक ने बनाई महिला पंच की अश्लील वीडियो क्लिप, केस दर्ज

खबरें अभी तक। क्षेत्र के एक गांव की महिला पंच (पंचायत सदस्‍य ) का शिक्षक ने स्‍नान करते समय वीडियो  बना लिया। इसके बाद शिक्षक उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा।  महिला पंच ने उसका विराेध किया अौर इससे इन्‍कार कर दिया। इसके बावजूद शिक्षक इससे बाज नहीं आया तो महिला पंच ने  पुलिस में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि शिक्षक ने उससे छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने शिक्षक के खिला। मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला पंच ने बताया कि दो से तीन माह पहले वह घर पर अकेली थी। पति किसी काम से हिसार गए हुए थे। वह बाथरूम में नहा रही थी। उस दौरान प्राइमरी शिक्षक नारायण जांगड़ा घर में घुस आया और उसने मोबाइल से नहाते हुए वीडियो क्लिप बना ली।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत मेें कहा है कि वीडियो क्लिप बनाने के बाद शिक्षक उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला का कहना है कि उसने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उसे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसके घर से चला गया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इसके बाद भी‍‍ शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। उसके मना करने के बावजूद वह लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाता रहा। इससे परेशान होकर उसने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी।

महिला पंचायत सदस्य ने बताया कि वह स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान है। इसलिए उसका स्कूल में आना-जाना लगा रहता है। स्कूल प्रबंधन की ओर से कागजातों पर दस्‍तखत कराने आरोपी प्राइमरी स्‍कूल शिक्षक भी उसके घर पर आता रहता था। इसी दौरान उसने यह हरकत की।