अमित शाह ने कहा- अभी विकास की नींव रखी है, इमारत बनाना बाकी

खबरें अभी तक। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की जींद रैली शुरू हो गई है। इस रैली को युवा हुंकार रैली का नाम दिया गया है/ अमित शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने अभी विकास की नींव रखी है, इमारत बनाना बाकी है। हम विकास की ऊंची और शानदार इमारत बनाएंगे। उन्‍होंने आयुष्‍मान याेजना को नमोकेयर नाम दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्‍य सरकार गरीबों और किसानों की सरकार हैं। भाजपा सरकारों ने भ्रष्‍टाचार समाप्‍त किया है।

इससे पहले अमित शाह हजारों बाइकों के काफिले के साथ रैली स्‍थल पर पहुंचे। अमित शाह पहले हेलीकाॅप्‍टर से सभा स्‍थल से दूर बनाए गए हैलीपैड पर पहुंचे। वहां उनका स्‍वागत मुख्‍समंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने किया। हैलीपैड से वह हजारों बाइकों काफिले के संग सभा स्‍थल की ओर रवाना हुए। अमित शाह भी बाइ‍क पर सवार हुए। इस बाइक को सुभाष बराला चला रहे थे। बाइक रैली में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और कई वरिष्‍ठ नेता भी थे।

अमित शाह ने मनोहर लाल को यशस्‍वी सीएम बताया। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा वीरों, युवाओं और किसानों की भूमि है। हरियाणा के वीर जवानों ने देश के हर माेर्चे पर पराक्रम दिखाया। हरियाणा की भूमि ने देश के भंडार अन्‍न से भर दिए। खेलों में सबसे ज्‍यादा मेडल लाने वाला हरियाणा। हर खेल में हरियाणा का नाम सबसे ऊपर है। हरियाणा के पहलवानों ने कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक परचम लहराया। खेल से पदक लेने में, चाहे राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय, सबसे पहले हरियाणा का नाम अाता है।

उन्‍होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने बहुत काम किया। पहली बार गांव और गरीब और किसान को लग रहा है कि यह सरकार मेरी है। हरियाणा के लोगों ने देश के लिए प्राणों का योगदान है। हरियाणा देश के लिए जान देने में सबसे आगे।