नायब सिंह सैनी: हुड्डा के मामले में कांग्रेस और इनेलो के बीच हुई है डील

खबरें अभी तक।  हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सदन में लेकर हुई गतिविधियों को लेकर कहा कि कांग्रेस के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश को लूटने का काम किया है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश आए हैं इसमें मानेसर डील में पूर्व की भूपेंदर हुड्डा की सरकार और जो दलाल मिले हुए थे उन्होंने किसान को लूटा है।

उन्होंने कहा, आज विधानसभा में इसके अंदर इसके ऊपर गहमा गहमी हुई और उस पर जवाब मांगा गया, जिसपर सीएलपी लीडर किरण चौधरी भी आज चुपी साधे हुए थी। सैनी ने कहा इनेलो भी इस मुद्दे पर एक दम चुप्पी साधे बैठी रही जबकि वे किसानों के हित की बात करते हैं वह भी कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि इसी दौरान कांग्रेस और इनेलो के बीच कोई डील हुई है जो आज सदन के अंदर देखी गई।

सैनी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर तो गुटबाजी है इनको हरियाणा की जनता से कोई मतलब नहीं है, यह सत्ता लूटने के लिए चाहते हैं। सदन में लेकर इनेलो के हंगामे पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस मुद्दे पर बात करनी चाहिए थी, किसान के मुद्दे पर यह आज एक शब्द नहीं बोले है, आज इन्होंने मुद्दे को दूसरी तरफ परिवर्तित किया है दोनों दलों के बीच आपस में कोई सांठगांठ है जो कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया वह इनेलो ने छुपाया और जो इनेलो ने भ्रष्टाचार किया उसे कांग्रेस ने छुपाया।