फेसबुक वुमेन फोरम की गेस्ट स्पीकर होंगी निताशा

खबरें अभी तक। अंतरजातीय विवाह करने के उपरांत राजनीति में उतरीमका चयन मुंबई में आयोजित वुमेन फोरम में बतौर गेस्ट स्पीकर हुआ है। 16 मार्च को वह मुंबई में अपना वक्तव्य देंगी। ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरां ​की रहने वाली निताशा सिहाग के अलावा विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर व कैप्टन किरण सांगवान का नाम​ भी​ शामिल है। वुमेन फोरम में निताशा सामाजिक बदलाव की कहानी विषय पर अपना वक्तव्य रखेंगी।​ ये कार्यक्रम सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट फेसबुक द्वारा  आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेशों की महिलाएं अपने व्यक्तव्य रखेंगी।

पंजाब के अग्रवाल परिवार में जन्मी निताशा ने जातीय बंधन तोड़कर खारी सुरेरा के जाट परिवार में अंतरजातीय विवाह करके समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। इसके बाद राजनीति में उतर कर पंचायत समिति के चुनाव में पूरे जिला में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। निताशा आज के समय में जाति के नाम पर बंट रहे समाज व देश को बचाने के लिए अंतरजातीय विवाह को एक समाधान के तौर पर देखती हैं। निताशा इस समय पंचायत समिति सदस्य होने के साथ-साथ  भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भी हैं।

निताशा सिहाग ने बताया की ​उन्होंने इस संस्था की तरफ से कॉल आई। उन्होंने कहा की हम आपको इस  कार्यक्रम में बतौर गेस्ट स्पीकर के तौर पर निमंत्रण दे रहे है। इस कायर्कम में देश और विदेशों से कई महिलाएं भाग ले रही हंै। निताशा ने बताया की वो महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है, साथ ही उन्होंने ने एक बनिया परिवार को होते हुए ठेठ जाट परिवार में अंतर्जातीय विवाह किया है। इसी के चलते वोमेन फॉर्म ने उन्हें अपना व्यक्तव्य देने के लिए बुलाया है।