मुख्यमंत्री जयराम ने चेतन शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया

खबरें अभी तक। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के पूर्व मंडलाध्यक्ष चेतन शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि चेतन जी एक नेक इंसान थे, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि मंडी भाजपा के पूर्व मण्डलाध्यक्ष चेतन शर्मा का आज सुबह PGI में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई । जिसके बाद उन्हे मंडी अस्पताल लाया गया।  इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ PGI रैफर किया गया। जहां मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। चेतन शर्मा के निधन से मंडी जिला में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश और मंडी बीजेपी ने चेतन शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।