23 साल के युवक ने जहर खाकर दी जान, लिखा सुसाइड नोट

खबरें अभी तक। यमुनानगर के जठलाना के रहने वाले एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की उम्र 23 साल है और नाम विशाल। युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

जानकारी के अनुसार सुसाइड से पहले तीन चार लोगों ने विशाल के उपर चलती बाइक पर लाठी डंडो से हमला किया था। पिछले काफी समय से वो विशाल को परेशान कर रहे थे। जिसके चलते उसने ये खतरनाक कदम उठाया। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।