हिला कर रख देने वाली है बोको हराम से बच कर भागी हुई इन दो लड़कियों की कहानी

आतंकियों के चंगुल से बच निकली इन लड़कियों की आपबीती हिला कर रख देने वाली है। वैसी लड़कियां जो नाइजीरिया में बोको हराम आतंकवादियों के चंगुल से बच निकली हैं वे अब अपने जैसी अन्य पीड़ित लड़कियों के लिए कपड़े बनाने का काम मुख्यधारा में लौटने का प्रयास कर रही है। इन्हीं में बोको हराम की दरिंदगी भरी दुनिया से भाग निकली दो लड़कियां हौवा और या काका भी हैं। इन्हें चार साल पहले उत्तरपूर्वी नाइजीरिया से अपहरण कर लिया गया था।

संघर्ष में मारे गए 20,000 से अधिक लोग

वे अब बोको हराम से बचे हुए लोगों के लिए वकालत का काम करना चाहती हैं। नाइजीरिया में उस दौरान सेना और आतंकी बोको हराम के बीच संघर्ष में 20,000 लोग मारे गए थे और 2 मिलियन से अधिक विस्थापित हो गए थे। पिछले महीने भी 110 से अधिक लड़कियों को बोको हराम के आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। हौवा और या काका ने बताया कि उनका कई बार बलात्कार किया गया, प्रेगनेंट हुईं लेकिन वे किसी तरह वहां से भागने में सफल हो पाईं।