TVS ने लॉन्च की नई Apache RTR 160 4V, कीमत 81490 रुपए से शुरू

TVS मोटर ने अपनी पॉपुलर बाइक Apache RTR 160 4V को चेन्नई में लॉन्च कर दिया है। दरअसल यह बाइक Apache RTR 160 का स्पोर्ट मॉडल है और इसे खासकर बाइक रेसर्स को ध्यान में रखते हुए ही बनाया है। TVS की माने तो नई Apache RTR 160 4V अपने सेगमेंट की सबसे ताकतवर बाइक है। आइए जानते हैं क्या खास है इसमें…

कीमत:

Apache RTR 160 4V को 3 अलग-अलग वेरिनेट्स में उतारा गया है। जिनकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमतें इस प्रकार से हैं

Apache RTR 160 4V (फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन)

कीमत: 81,490 रुपये

Apache RTR 160 4V (कार्ब फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन)

कीमत: 84,490 रुपये

Apache RTR 160 4V (EFi फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक वर्जन)

कीमत: 89,990 रुपये

इंजन और फीचर्स:

बात इंजन की करें तो Apache RTR 160 4V में 159.7 CC का इंजन लगा हुआ है जो 12.35 kW की पावर और 14.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटा है। और 0-60 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए इसे 4.8 सेकेंड का समय लगता है इसके आलावा इसमें 5 स्पीड गियर दिए गये हैं। यह बाइक बिक्री के लिए देशभर में tvs के सभी डीलरशिप पर आज से उपलब्ध हो गई है। बाइक का लुक्स स्पोर्टी है और इसमें फूली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया हुआ है।

होंडा की नई X-Blade से होगा मुकाबला:

Apache RTR 160 4V का सीधा मुकाबला होंडा की नई X-Blade से होगा। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 78,500 रुपये रखी है। एक्स-ब्लैड में 5 स्पोर्टी कलर्स दिए हैं। बाइक में 162.71cc HET इंजन दिया गया है। इसके साथ फीचर्स के तौर पर बाइक में नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ सर्विस ड्यू इंडीकेटर और गियर पॉजिशन इंडीकेटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ट्रांसफोर्मर से प्रेरित फ्यूचरिस्टिक LED हेडलैंप के साथ पॉजिशन लैंप, LED टेललैंप, रेजर शार्प डिजाइन और टैंक पर आक्रामक डिजाइन दिया गया है। बाइक में लगा LED हेललैंप फीचर इस सेगमेंट में पहला फीचर दिया गया है।