2018 होंडा CBR250R हुई लॉन्च, यामाहा फेजर 25 से होगा मुकाबला

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई 2018 होंडा CBR250R को कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.63 लाख रुपये और ABS वेरिएंट की कीमत 1.93 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। अपडेटेड CBR 250R को पिछले महीने ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान पेश किया गया था। इस बाइक में नया स्टाइल, नए फीचर्स और उपकरण के साथ BS-IV इंजन दिया है।

दिया गया डुअल चैनल ABS का विकल्प:

नई होंडा CBR250R के फ्रंट में फुल LED हेडलैंप्स, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नया रेसिंग मफ्लर दिया गया है। इसके अलावा बाइक में 17 इंच मैटे ब्लेक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। आगे 110mm का टायर और पीछे 140mm का ट्यूबलेस रबर टायर दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो टेलेस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर प्रो-लिंक मोनोशॉक दिए गए हैं। कंपनी ने इस बाइक में डुअल चैनल ABS फीचर का विकल्प दिया है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बाइक में 249.60cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड, 4 स्ट्रॉक, 4 वाल्व, DOHC इंजन लगा है जो PGM-फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम से लैस है। यह इंजन 8500 rpm पर 26.15bhp की पावर और 7000 rpm पर 22.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की टॉप स्पीड 135kmph है।