BMW इस साल पेश करेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज, फॉक्सवैगन 2019 में उतारेगी 9 नई EV

भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनो की बढ़ती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए कार कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है। हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ऑडी ने अपनी योजनाओं का खुलासा किया। वहीं, फॉक्सवैगन भी 2025 तक 9 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने इस बारे में अपनी बात सामने रखी है।

BMW AG के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष हेराल्ड क्रुगर ने कहा, “कंपनी 2018 में लगातार नौवां रिकॉर्ड लक्षित कर रही है। इसके साथ ही वह वृद्धि में भी लागातार आगे बढ़ रही है।” ऐसे में साफ पता चल रहा है कि वर्ष 2018 में BMW ग्रुप कभी भी अपनी पूरी रेंज की पेशकश कर सकती है और मार्च महीने में वैश्विक स्तर पर BMW X2 को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही BMW X3 तीन प्रोडक्शन साइट्स पर है और नई जनरेशन BMW X4 को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

क्रूगर ने कहा, “हम पूरी तरह से नए मॉडल ला रहे हैं और पूरी प्रोडक्शन रेंज के साथ नए मॉडल्स और नई डिजाइन लैंग्वेज पेश करेंगे। BMW ब्रैंड 2020 तक प्रीमियम सेगमेंट में सुधार लाने का यह हमारा नुस्खा है। इसी डेवलपमेंट को लेकर हमने जनता के सामने जिनेवा मोटर शो में BMW कॉन्सेप्ट M8 ग्रान कूपे को पेश किया और इस सीरीज का प्रोडक्शन वर्जन 2019 में उतारा जाएगा।”

इलेक्ट्रिक वाहनों की रणनीति को लेकर कंपनी ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया और कहा हमारे पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं और 2017 में BMW ने करीब 100,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है जिसमें सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया ऑल-इलेक्ट्रिक BMW i3 को मिली है। 2013 में सबसे पहले लॉन्च करने के बाद इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।

BMW और चीन की मैन्युफैक्चरर ग्रेट वॉल ने फरवरी में चीन में फुली इलेक्ट्रिक मिनी वाहनों के उत्पादन के लिए MOU साइन किया है। अब कंपनी की योजना है कि वह ऑल-इलेक्ट्रिक BMW i4 के प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च करेगी जो कि BMW I विजन डायनामिक्स कॉन्सेप्ट है जिसे 2017 फ्रैंकफर्ट मोटर शो के दौरान पेश किया गया था। कंपनी i4 की मुनिच प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है।