सब्जियों की क्यारी में अफीम की खेती करते पकड़ा

खबरें अभी तक।  हरियाणा में अब तक कई नशे की तस्करी के मामले सामने आए है। लेकिन अब तो यहां नशे की खेती भी होने लगी है। मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है। पुलिस ने यहां के गांव खेडा में से एक व्यक्ति के द्वारा लगाई गई सब्जियों की क्यारी में अफीम की खेती करते पकड़ा है।

पकड़े गए आदमी का नाम चमकोर सिंह है। वह अफीम की खेती कर इसका कारोबार भी करता है। पुलिस ने पूरी टीम के साथ उसके यहां छापेमारी की। जिसमें करीब 8 किलो 500 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए गए है।