मार्च 2018 में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री 46.23 फीसद बढ़ी

खबरें अभी तक। देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च महीने 46.23 फीसद की तेजी के साथ कुल 28,277 ट्रैक्टर्स की बिक्री की है। कंपनी ने इससे बीते वर्ष समान अवधि में 19,337 यूनिट्स की बिक्री की थी।

घरेलू बाजार में कंपनी ने 50 फीसद की वृद्धि के साथ 26,958 ट्रैक्टर्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष मार्च महीने में 17,973 यूनिट्स की बिक्री की थी। निर्यात की बात करें तो कंपनी ने 3.29 फीसद की गिरावट के साथ 1,319 ट्रैक्टर्स का निर्यात किया है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 1,364 यूनिट्स का निर्यात किया था।

वित्त वर्ष 207-18 में कंपनी ने 20.68 फीसद की वृद्धि के साथ 3,17,383 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वित्त वर्ष कंपनी ने 2,62,992 यूनिट्स की बिक्री की थी।