कलयुगी बाप ने अपनी बेटी को बनाया हवस का शिकार

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश में कलयुगी बाप ने अपनी ही 10 वर्षीय बेटी को बंधक बनाकर हवस का शिकार बना डाला। बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई तो मां ने तुरंत थाने में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म कर डाला। उसके पति को शराब की लत लगी हुई है। वह आए दिन बच्ची के साथ मारपीट करता है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को किसी काम से अपने मायके गई थी। तभी पीछे से उसके नशेड़ी पति ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। वहीं बच्ची ने काफी शोर मचाया, लेकिन उसके पिता ने उसे नहीं बख्शा।

वहीं जब बच्ची मां घर आई तो बच्ची बदहवास हालत में पड़ी हुई थी। मां को समझने में देरी नहीं लगी। वह अपने पति पर चीखने चिल्लाने लगी। तभी आस-पास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। लोगों ने बेटी से दुष्कर्म करने वाले हैवान को जमकर पीटा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमे उसने बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परिक्षण के लिए भेजा गया है ।डॉकटरी परिक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।