हिंद महासागर में वायुसेना ने लॉन्ग रेंज़ की मिसाइलों का किया परीक्षण

खबरें अभी तक। हिंद महासागर में वायुसेना ने लॉन्ग रेंज़ की मिसाइलों का परीक्षण किया। जो कि सफल साबित हुआ। वायु सेना का ये परीक्षण ऐसे प्वाइंट पर सफल हुआ है। हिंद महासागर  में मिल रहीगातार चुनौतियों के बीच भारतीय वायुसेना अपनी ताकत बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है। वायु सेना का ये परीक्षण ऐसे प्वाइंट पर सफल हुआ है, जहां से चीनी मिलिट्री हिंद महासागर में घुसने की कोशिश करती है।

सरकारी सूत्रों की मानें तो इस ‘गगन शक्ति’ एक्सरसाइज़ से यह साफ हो गया कि चीन का मिलिट्री बेस भी वायुसेना की ज़द में आ गया है। यानी करीब 2000 किलोमीटर तक हमारी वायुसेना दुश्मन को खदेड़ सकती है।

‘गगन शक्ति’ के इस अभ्यास में ब्रह्मोस और हार्पून जहाज रोधी मिसाइलों से लैस वायुसेना के सुखोई और जगुआर जंगी विमानों ने किसी भी प्रकार के अभियान के जरिए अपनी रणनीतिक पहुंच और क्षमता प्रदर्शित की।वायुसेना का कहना है कि वह पश्चिमी और पूर्वी दोनों समुद्री क्षेत्रों में समुद्री युद्ध की अवधारणा का प्रभावी तरीके से अभ्यास कर रही है।

वायुसेना के इस अभ्यास के कारण यह साफ हुआ कि भारत हिंद महासागर में एक बड़ी शक्ति है। पिछले कुछ समय में जिस तरह चीन हिंद महासागर में अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रहा है, उसके लिए भारत का वहां पर डटकर जवाब देना जरूरी हो जाता है।

चीन जिस तरह से म्यांमार, बांग्लादेश, द्जिबुती, श्रीलंका और मालदीव में हिंद महासागर बढ़ रहा है। भारत का ये अभ्यास उसी का जवाब है।