कसौली गोलीकांड: आरोपी ने जुर्म कबूला दिया व सनसनीखेज बयान, गोली चलाने का नही,होटल गिरने का था गम

खबरें अभी तक।  पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस में दिए बयान में अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी विजय ठाकुर को शुक्रवार को कसौली कोर्ट में पेश किया गया। अदालत द्वारा उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विजय ठाकुर को वीरवार देर रात सोलन के धर्मपुर स्थित थाने में लाया गया।

आरोपी ने बदला अपना भेष

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने अपना भेष बदला हुआ था। पहले इसकी मूंछे थी जो उसने-छोटे करवा लिए थे, ताकि कोई पहचान न पाए पुलिस को इसे पहचाने में दिक्कत भी हुई।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की मदद दिल्ली की क्राइम ब्रांच की मदद से हिमाचल पुलिस ने आरोपी को यूपी के मथुरा से  वीरवार गिरफ्तार कर लिया था, जानकारी के मुताबिक विजय कुमार एक मई को हत्या के बाद हिमाचल के कसौली से भागकर दिल्ली आया था और उसके बाद लगातार जगह बदल रहा था। जिससे पुलिस को दिक्कत आ रही थी। आरोपी विजय लगातार फ़ोन से अपने एक परिचित से बात कर रहा था और हिमाचल पुलिस उसके फ़ोन को ट्रेस कर रही थी।

भगवान की ली थी शरण

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि वो भगवान कृष्ण का भक्त है, इसीलिए मैंने वृदांवन मंदिर की शरण लेने की सोची। वह भगवान से
हाथ जोड़कर कहा कि मेरा क्या कसूर था, मेरा होटल क्यों टूटा, उसे होटल से बेहद लगाव था

आरोपी पर लगी धाराएं
विजय कुमार को आज दोपहर दो बजे सोलन कोर्ट में पेश किया, विजय कुमार के खिलाफ धारा 302,307,353 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की नाकामी के कारण किये कई तबादले

कसौली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने गई अधिकारी की गोली मारकर हत्या के मामले में सोलन के एसपी पर गाज गिरी है।
सोलन के एसपी मोहित चावला को पद से हटाया गया है। मोहित कुमार का चार्ज फिलहाल एएसपी को दिया गया है।