नारायण भविष्यवाणी के ज़रिए जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी गुरुवार का राशिफल और ग्रहों की चाल .. इसके साथ ही पंडित नारायण आचार्य चंडीगढ़  आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें…

                                                           आज का राशिफल

🐏मेष

संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🐂वृष

स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजक यात्रा होगी। लाभ होगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।

👫मिथुन

शोक संदेश मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। झंझटों में न पड़ें। जोखिम न उठाएं। कार्य धीमा चलेगा।

🦀कर्क

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांति बनाए रखेंगे। धनार्जन होगा।

🐅सिह

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।

🙍‍♀कन्या

रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

तुला

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में कष्ट होगा। अपेक्षित कार्यों में विघ्न संभव है। जोखिम न लें।

🦂वृश्चिक

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🏹धनु

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।

🐊मकर

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जोखिम न लें। प्रसन्नता रहेगी।

🍯कुंभ

रोग व दुर्घटना से बचें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है।

🐟मीन

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏