दिल्ली के मियांवाली नगर में टुकड़ो में मिली लड़की लाश, शिनाख्त नहीं

खबरें अभी तक। देश की राजधानी दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बनती जा रही है। जहां हत्या, लूटपाट, बलात्कार जैसी घटनाएं आये दिन हो रही हैं। ताज़ा मामला बाहरी जिले के मियांवाली नगर थाना इलाके का है जहां एक बड़े नाले से एक लड़की की कई टुकड़ों में अलग अलग बैग्स में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नाले से निकालकर कब्जे में ले लिया है, और तफ़्तीश शुरू कर दी है। अभी तक लड़की के शव की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं दूसरी तरफ यहां इस नाले में क्रेन से लटक कर खोजबीन करते ये युवक यहां इस नाले की सफाई नही कर रहे हैं। बल्कि यहाँ नाले में ये लोग एक लड़की की लाश के टुकड़ों को तलाश रहे हैं। जी हाँ चोंकिये मत ! यहां पर पुलिस गुनाह के सबूत इस नाले में तलाशने की जद्दो जहद कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल दिन में पुलिस को सूचना मिली कि यहां ज्वाला पुरी नाले में एक बैग में कोई लाश नाले में पड़ी है जिसके सिर्फ पैर दिखाई दे रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने रस्से के सहारे एक दो युवकों को नाले में उतारा और लाश वाले बेग को बाहर निकाला तो उसे देख कर पुलिस के भी होश उड़ गये, क्योंकि बैग में लाश की सिर्फ कटी हुई टांगे ही थी। आसपास नाले में दोबारा देखने पर दूसरे बेग से लाश का सर मिला जोकि करीब 17-18 साल की लड़की का था।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाश की टांगे और सिर तो बरामद कर लिया था। लेकिन अभी भी लड़की की लाश का धड़ मिलना बाकी था जो पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। जिसे ढूंढने के लिए मौके पर क्रेन भी बुलाई गई। जिसकी मदद से नाले में पड़े एक और लाल रंग के इस बेग को निकाल गया। जिसे ऊपर उठाते ही उसमें से खून निकलने लगा। मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित तमाम पुलिस बल तैनात था। और आसपास के लोग अपनी छत्तों तक से बड़ी ही उत्सुकता से सारा नज़ारा देख रहे थे। साथ ही काफी भीड़ भी मौके पर जमा हो गयी थी। घंटो चली इस खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस को लाश का धड़ भी मिल ही गया। यानी लड़की की लाश करीब 3 टुकड़ो में काटकर किसी ने यहाँ नाले में फेंक दी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की का चेहरा बिल्कुल साफ है और बाकी का हिस्सा भी बिल्कुल सही हालात में है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाश को ज्यादा से ज्यादा पिछली देर रात को ही फेंका गया होगा। किसी ने बड़े ही वेशियाना तरीके से लड़की की हत्या कर उनके शव के टुकड़े टुकड़े कर यहाँ फेंक दिया है। साथ ही आंशका जताई जा रही है कि लड़की के साथ कोई रेप जैसी घटना को भी अंजाम दिया जा सकता है। जो पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पायेगा। लेकिन जितनी मशक्कत पुलिस ने नाले से शव को निकालने में कई है उससे कहीं कठिन काम शव की शिनाख्त करना है। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल है। इस मामले को और हालात को देख कर ये तो साफ है कि लड़कीं के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर गयी है. मारने के बाद भी उसके शरीर के तीन टुकड़े किये गए और फिर शव को ठिकाने लगाने के मकसद से नाले में फेंक दिया गया।

बरहाल मियांवाली नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही अन्य पुलिस थानों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकी लड़की के शव की पहचान हो सके हो सकता है कि किसी अन्य पुलिस स्टेशन के लड़की के गायब होने की सूचना दर्ज हो। साथ ही आसपास के लोगों से भी शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ जारी है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर सवालियां निशान जरूर खड़ा कर दिया है।