7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबरें अभी तक। देश में केन्द्र व राज्य की सरकार अक्सर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कई दावे पेश करती रहती है। वहीं दूसरी और भोजपुर में हवस के दरिंदे उनके सुरक्षा के दावे की पोल को खुलेआम ठेंगा दिखा रहें हैं। ताजा मामला जिलें के नरायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव की हैं। जहां एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक 26 वर्षीय युवक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद से मासूम बच्ची की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। बच्ची ने जब दुष्कर्म की आपबीती घटना परिवार वालों को जब सुनाया तो उनके होश उड़ गए।

पीड़ीत बच्ची के परिजन नरायणपुर थाना पहुंच नामजद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मड़नपुर गांव में दोपहर के समय एक सब्जी विक्रेता की 7 वर्षीय बेटी अपने घर से कचड़ा फेंकने के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान गांव के बाबु ननन उपाध्याय का पुत्र प्रमोद उपाध्याय बच्ची का मुंह दबाकर बांसवाड़ी की ओर जबरन ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

परिजनों ने इस रेप की घटना का नामजद प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। जहां पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूलते हुए परिजनों से सजा देने के साथ माफी भी मांगी। बहरहाल पुलिस पीड़ीत बच्ची को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल लाई है। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।