महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की

खबरें अभी तक। भारत वर्ष में हमेशा से नारियों की पूजा होती आ रही है क्योंकि उन्हें त्याग और ममता का प्रतीक, देवी का रूप माना जाता है। युग-युगांतर तक भारतीय महिलाओं ने कई इतिहास अपने पति की लंबी उम्र के लिए गढे़ है। आज उसी लंबी उम्र की कामना में भोजपुर की महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की हैं। महिलाएं इस पर्व पर बरगद के पेड़ पर धागे बांधती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। उनका मानना हैं कि जैसे धागा लगा होता है वैसे ही भगवान से वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

महिलाएं आज सुबह से ही सज धज कर हाथों में पूजा की थाली लिए हुए मंदिर पहुंची और वहां स्थित बरगद के पेड़ को गोल गोल घूमकर धागे बांधे और अपने पति को भगवान से निरोग सफलता और लंबी उम्र की कामना करती नजर आई। वट सावित्री की पूजा करने आई महिलाओं ने बताया कि यह सदियों से धारणा चली आ रही है कि बरगद के पेड़ में धागा बांध पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है क्योंकि धागा जितना लंबा होता है उतना ही लंबा पति की आयु भगवान बढ़ाते हैं।