लड़की के साथ छेड़-छाड़ पर वार्ड के पार्षद को किया पुलिस ने गिरफ्तार

खबरें अभी तक। कटिहार में बंगाल के लड़की के साथ छेड़-छाड़ मामले पर वार्ड के पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बताया जा रहा है की बंगाल मालदा जिला के सामसी की रहने वाली लड़की माँ से नाराज़ हो कर ट्रैन से कटिहार पहुंच गई थी, जहां से उसे अपने किसी रिश्तेदार के यहा  पूर्णिया जाना था मगर दो लड़के ने बहला फुसला कर उसे पूर्णिया पंहुचाने के नाम पर वार्ड नं 20 के पार्षद नौशाद कुरैशी के पास पहुंचा दिया.

जहा पार्षद ने उसके साथ छेड़-छाड़ की. किसी तरह पीड़ित लड़की नगर थाना तक पंहुच कर अपना फरियाद सुनाई, जिसके बाद नगर पुलिस तुरंत हरकत में आई और तुरंत वार्ड नं 20 के पार्षद नौशाद कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, हालाकि पार्षद के गिरफ्तारी के पूरी प्रक्रिया मीडिया से दूर रखा गया। पीड़ित लड़की बंगाल से है और हिन्दी नहीं बोल पाती है, हालांकि पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी की पुस्टि करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।