इस खास वजह से सोनम ने फिर बटौरी सुर्खियां

खबरें अबी तक। इन दिनों सोनम कपूर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। पहले अपनी शादी को लेकर तो अब अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर भी चर्चा में हैं। शुक्रवार को फिल्म के टाइटल ट्रैक का एक और वीडियो रिलीज किया गया है। जिसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा,  स्वरा भास्कर और शिखा सभी बिकिनी में नजर आ रही हैं।

फिल्म के तीन गाने रिलीज किए गए हैं और तीनों ही फैंस को बहुत पसंद आ रहें हैं। हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया। इससे पहले फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़ किया गया था। जिसका टाइटल ”भंगड़ा ता सजदा” गाने में सोनम, करीना सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जमकर डांस करती नजर आ रही है। इस गाने को नेहा कक्कड़,रूमी, सूर्य रघुनाथन और शाश्वत सचदेव ने गाया है। गाने का म्यूजिक भी शाश्वत ने ही दिया है। वहीं अगर लीरिक्स की बात करें तो इसके बोल गौरव सोलंकी ने लिखे हैं। गाने को फुल पंजाबी स्टाइल में गाया और फिल्माया गया है। सोनम  और करीना इस में अपना पंजाबी फैक्टर बेहद मजेदार अंदाज में दिखा रही हैं। गाने का म्यूजिक और बोल दोनों ही कैंची हैं जिससे बहुत जल्द ये लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा। रिलीज होने के कुछ देर बाद ही ये गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है।

इससे पहले फिल्म का गाना ”तारीफें” रिलीज किया गया था। गाना रिलीज होने के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को लेकर संगीतकार करण ने बताया कि रैपर बादशाह द्वारा गाए गए गीत ‘तारीफें’ के संगीत की कंपोजिंग फ्लाइट में आईपैड पर की गई थी। यह करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया पर फिल्माया गया है।