सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी, शहर में लगे कूड़े के ढेर

खबरें अभी तक। बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रर्दशन किया। उसके बाद लाल चौक पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका गया। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुये हैं । सरकार से बातचीत भी हुई लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगे नही मानी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर भी लग गये हैं जिनसे उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना दुबर कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाये। समान काम के बदले समान वेतन और ठेकेदारी प्रथा को बिल्कुल खत्म किया जाये।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जायेंगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि आज कविता जैन का पुतला जलाया गया है । अगर अब भी सरकार नहीं मानी तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का और उसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया जायेगा।