भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत

खबरें अभी तक। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा राय की एक सड़क हादसे में निधन हो जाने की खबर है। ये हादसा उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में हुआ। जानकारी के मुताबिक मनीषा शूटिंग के लिए बाइक से मनियार जा रही थीं। इसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी। मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक चला रहे संजीव मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मनीषा के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

मनीषा राय को भोजपुरी की महशूर शॉर्ट फिल्म ‘कोहबर’ के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म की काफी सराहना हुई थी। इसी टाइटल से फीचर फिल्म भी बनाने की तौयारी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से शूटिंग के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत होनी थी। बलिया के ही मनियर गांव में फिल्म की शूटिंग हो रही थी। लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया। मनीषा के निधन की खबर मिलने से भोजपुरी सिनेमा जगत स्तब्ध है। कई सितारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।