नारायण जी से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी रविवार का राशिफल और ग्रहों की चाल। इसके साथ ही  स्वर शास्त्री पंडित नारायण आचार्य चंडीगढ़ आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                                     आज का राशिफल

मेष(Aries)- वाहन या प्रॉपर्टी पर खर्चा हो सकता है। तनाव और डर बढ़ सकता है। सेहत खराब हो सकती है।कफ संबंधी समस्या आज हो सकती है।

वृषभ (Taurus)-  कोई भी निवेश सोच-समझकर करें। लेन-देन और निवेश में आपको सावधानी रखनी होगी। आज मन कामकाज में नहीं लगेगा।वाहन भी सावधानी से चलाएं।

मिथुन (Gemini)-  लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सफलता भी मिलने के आसार नहीं है। पुराने रोग उभर कर आएंगे। खाने-पीने में सावधानी रखें।

कर्क (Cancer)-  कुछ सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं। आज धन हानि के योग बन रहे हैं। तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम करेंगे, लेकिन फायदा कम मिलेगा।

सिंह (Leo)- कामकाज में सफलता मिलेगी। फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी आंशिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कामकाज में  मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। आप जो चाहते हैं वो आपको मिल सकता है।

कन्या (Virgo)-  आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और उसका फायदा भी आपको मिलने लगेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद भी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है।

तुला (Libra)-  निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोग कामकाज न टालें। साथ के कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)-   बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। दिन थोड़ा नेगेटिव भी हो सकता है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु (Sagittarius)-  अचल संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बीताएंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

मकर (Capricorn)-  बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण काम आज पूरे हो सकते हैं। आप अपने काम और मेहनत से आलोचकों को जवाब देंगे।

कुंभ (Aquarius)-  नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। साथ के लोग भी आपके कामकाज में मदद कर सकते हैं। पुरानी योजनाएं पूरी होने से आज फायदा मिल सकता है। कोई नया काम भी आज आप कर सकते हैं।दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा है। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन (Pisces)-  बिजनेस के बड़े फैसलें सावधानी से लें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आज कोई काम भी टल सकता है। आज किसी खास काम को लेकर डर  बना रहेगा।

आज का उपाय:- हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं और पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं। आपके सभी अपशकुन दूर होंगे।