डीएम ने किया सत्तरघाट गंडक नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण

खबरें अभी तक। मोतिहारी केसरिया सत्तरघाट गंडक नदी पर बन रहे पुल का निरक्षण रविवार को डीएम रमण कुमार ने किया। यह पुल पूर्वीचम्पारण से गोपालगंज, छपरा एवं सिवान जिले को जोड़ेगी। इस पुल के बनने से केसरिया से छपरा की दुरी कम हो जाएगी। इस पुल का निर्माण वाशिष्टा कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। जिसका कार्य वर्ष 2012 में शुरु हुआ और वर्ष 2015 में कार्य समाप्त कर देना था।
लेकिन अभी कार्य चल रहा हैं।  वहीं पुल निर्माण करने में 37. 80 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया है। जिसमें 31.36 एकड़ रैयती भूमि है। जबकि 6.37 एकड़ सरकारी भूमि है। ग्रामीणों ने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए गांव को गाइड बांध से सुरक्षित करने की बात रखी तो उन्होंने कहा कि इस बात को हम कमिटि में रखेंगे। साथ ही छः सदसीय कमिटि के चेयरमैन डीएम रमण कुमार ने कहा कि पुल का निरिक्षण हम लोग कर रहे हैं। बहुत जल्द अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिए जाएगा और पुल बनकर तैयार हो जाएगा।