पुरुष का इस विशेशता की कायल होती हैं महिलाएं

खबरें अभी तक। आप महिलाओं को आकर्षित करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें आकर्षित करना आपके लिए लोहे के चने चबाने जैसा होता है। ऐसे में महिलाओं को कैसे पुरुष आकर्षित करते हैं यह आप जरूर जानना चाहेंगे। पुरुषों पर यह प्रभाव डालता है महिलाओं का पसीना हाल ही में एक शोध में माना गया है कि धीमी और भारी आवाज वाले पुरुष महिलाओं को अधिक आकर्षित करते हैं।

पर्सेनालिटी एंड इंडिविजुअल डिफ्रेंसेज जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो हमारी आवाज की तीव्रता और विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण का गहरा संबंध है। कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. जिलियन ओ. कॉनर के अनुसार, ”हमारी आवाज की ध्वनि विपरीत सेक्स में हमारे प्रति सोच निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूनिका निभाती है”।

करीब 87 महिलाओं पर किए गए एस शोध के दौरान एक और दिलचस्प बात पता चली। महिलाओं ने आवाज के आधार पर जिस तरह धीमी आवाज वाले पुरुषों को अधिक आकर्षक माना, उसी तरह यह भी माना कि उनसे उन्हें धोखा मिलने की संभावना अधिक है।

शोध के दौरान केवल आवाज के आधार पर महिलाओं से पूछा गया कि वे किसके प्रति अधिक आकर्षित हैं। इस दौरान महिलाओं ने यह भी माना कि धीमी आवाज वाले पुरुष अपेक्षाकृत अधिक रोमांटिक लगते हैं जिस वजह से वे उन्हें अधिक आकर्षित करते हैं। अब अगर आप भी ऊंची आवाज में बोलते हैं तो कम से कम महिलाओं के सामने धीमा बोलना तो शुरू ही कर दें।