स्वच्छता अभियान पर लग गया ग्रहण

खबरें अभी तक। एक तरफ जहां सरकार पुरे देश मे स्वच्छता अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर रोहतास जिला के शिक्षण संस्थान भी उन स्वच्छता के मानको का पालन नहीं कर रहे है। जिससे स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लग रहा है। बिक्रमगंज के अनजबित सिंह काँलेज वीर कुंवर सिंह विश्व विधालय से अंगीभूत है। लेकिन छात्राओं के लिय एक अदद स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

शौचालय अगर है भी तो उसकी हालत काफी खराब है। मानो कई महीनों से उसका उपयोग नहीं हुआ हो। युरिनल मे पाईप नही है। शौचालय का भवन तो बना है, लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नही है। लड़कियां कहती है की मजबूरन उन लोगो को लड़को का शौचालय उपयोग करना पडता है। सरकारी स्तर पर संचालित काँलेज की जब ये हालत है तो आप समझ सकते है कि स्थिति कितनी दयनिय है। काँलेज के प्राचार्य लेकिन माने को तैयार नही है।