जानिए नारायण भविष्यवाणी के साथ राशिफल में आज क्या है खास

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी मंगलवार का राशिफल और ग्रहों की चाल। इसके साथ ही  स्वर शास्त्री पंडित नारायण आचार्य चंडीगढ़ आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

आज का राशिफल

मेष (Aries) – आज कुछ नया करने की कोशिश न करें ।आज आप कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। निवेश और लेन-देन मेंसावधानी रखें।सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा। लापरवाही न करें।

वृषभ (Taurus) – आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।

मिथुन (Gemini) – आर्थिक नजरिए से दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा।पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होसकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।काम का बोझ भी कम रहेगा।

कर्क (Cancer) – बिजनेस में सफलता और फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है।पैसों के मामलों में नए मौके मिलसकते हैं।

सिंह (Leo) – नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलसकता हैं।आप कामकाज में सफल भी हो जाएंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कन्या (Virgo)  – आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपको सहयोग भी मिलेगा।आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिलसकते हैं। आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क तैयार करें। धैर्य रखें।

तुला (Libra) – बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी कारण से अपने काम के लिए आपके पास समय नहीं बचपाएगा।लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सावधान रहें। जो काम आज हो सकता हो, उसे कल पर न टालें।

वृश्चिक (Scorpio) – बिजनेस का कोई प्रस्ताव मिलता हैं, तो उसमें सफलता की संभावना बनेगी। बहुत से मामले में आपकोकिस्मत का साथ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं।

धनु (Sagittarius) – लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर से अनबन हो सकती है। पेट के निचले हिस्सों में तकलीफ होसकती है। मसालेदार भोजन से बचें। चोट लग सकती हैं, सावधान रहें।दिन सावधानी से बिताना ठीक रहेगा। जोश में आकर कोईजोखिम न लें।

मकर (Capricorn) –  बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश से फायदा होगा। अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता के भीयोग बन रहे हैं।पुराने किसी काम से फायदा होने के योग हैं। पुराना दोस्त भी अचानक आपके काम आ सकता है।

कुंभ (Aquarius) – घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। अचानक धन हानि का योग भी है। वाहनसावधानी से चलाएं।छोटी-मोटी चोट लग सकती है। लवर पर शक न करें। पुरानी बातों पर बहस न करें।

मीन (Pisces)  – बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहालीरहेगी। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नए मौके की तलाश भी आप कर सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें।

आज का उपाय:- पानी पीने के लिए स्टील या कांच के गिलास का उपयोग करें, बोतल से नहीं पिएं और तुलसी को घी का दीपकलगाएं। आज के अरिष्ट दूर होगें।