हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी नियुक्त, यह नए होंगे प्रभारी

खबरें अभी तक। हिमाचल में कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर रजनी शिंदे नई प्रभारी होंगी। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय ने पाटिल को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने को कहा गया है। 5 दिसंबर 1958 को जन्मी रजनी पाटिल महाराष्ट्र से संबंध रखती हैं. वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद भी हैं।

उन्हें वर्ष 2013 महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की मौत के बाद राज्यसभा भेजा गया था। रजनी पहले बीजेपी में थी और बीड़ लोकसभा सीट से सांसद भी बनी थी. लेकिन बाद में वे कांग्रेस में शामिल हों गई थी। पार्टी ने सुशील शिंदे के हिमाचल में किए गए कार्यों की सराहना भी की है। सूबे में पांच माह पहले शिंदे के प्रभार में ही कांग्रेस ने यहां विधानसभा चुनाव लड़े थे.

लेकिन कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ा था. हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटें और भाजपा को 44 सीटें मिली हैं. शिंदे को पिछले साल जूलाई में हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था।