नारायण भविष्यवाणी के ज़रिए जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी बुधवार का राशिफल राशियों के हाल और ग्रहों की चाल। इसके साथ ही पंडित नारायण आचार्य चंडीगढ़ आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

आज का राशिफल

मेष- बिजनेस करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सोच-समझकर  निवेश करें।जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं। ऑफिस में कागजी काम करते समय सावधान रहें।

वृष – जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा उलझ सकता है। आप कुछ नया करने के लिए डिसीजन नहीं ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन – योजना बनाने और फैसले करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके काम इन लोगों की ही मदद से पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग हैं। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके आपको मिल सकते हैं।

कर्क – कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद सामने आ सकता है। बिजनेस में मेहनत और दौड़-भाग ज्यादा होगी। आज आपका खर्चा हो सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान होगा।

सिंह – नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना होने की भी संभावना है। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है और बेवजह होगा।

कन्या – आज आपका खर्चा बढ़ सकता है। कोई फालतू विवाद होने की संभावना है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। सावधान रहें, कोई फैसला अपनी कल्पना के आधार पर करने से बचें। आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आप आक्रामक होंगे तो आपके ज्यादातर काम भी बिगड़ सकते हैं।

तुला – एक समय में एक से ज्यादा काम करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी आप कर सकते हैं। सावधान रहें, इससे आपको नुकसान होगा। लव लाइफ में कुछ भी नया करने की कोशिश न करें।

वृश्चिक- धन लाभ होने के योग हैं। पैसों के नजरिए से दिन आपके लिए बेहतर है। आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। बड़े फैसले करने के लिए समय अच्छा है। कामकाज अच्छी तरह और आसानी से निपटते जाएंगे।

धनु – अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं।

मकर- आज आप परेशान रहेंगे। नहीं चाहते हुए भी आपको महत्वपूर्ण कामों में जोखिम उठा सकते हैं। दूसरों के झगड़ों में खुद का समय खराब कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा भी लग सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी झगड़ालू व्यक्ति से भी उलझ सकते हैं

कुंभ – आज आप किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। कोई कर्जा या लोन लेना चाह रहे हैं तो आपको एक दो दिन रुकना चाहिए। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।आपके कुछ कामों का क्रेडिट दूसरों को मिल सकता है।

मीन- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपका बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। बिजनेस में भी बदलाव का मन बन सकता है।

                आज का उपाय:- गणेश मंदिर में घी का दीपक लगाएं। आज के सभी अरिष्ट दूर होगें।