सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय सारणी के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाएगी: योगराज

ख़बरें अभी तक। यमुनानगर- उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमण्डल यमुनानगर के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय सारणी के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण नलकूपों को ग्रुप ए में सुबह 5 बजे से सुबह 6 बजे तक व दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक इसी प्रकार ग्रुप बी में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक व सांय 6 बजे से 7 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी.

उन्होंने बताया कि नलकूपों व डेरा धानियों में ग्रुप ए में सुबह 5 बजे से 6 बजे तक व दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक तीन फेस तथा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा सांय 7 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक सिंगल फेस तथा ग्रुप बी में सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक तथा सांय 6 बजे से सांय 7 बजे तक तीन फेस व दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा सांय 8 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक सिंगल फेस बिजली की आपूर्ति की जाएगी.

योगराज ने बताया कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रुप ए में सांय 7 बजे से सुबह 5 बजे तक तथा सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा ग्रुप बी में सांय 7 बजे से सुबह 5 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार म्हारा गांव जगमग गांव उपभोक्ताओं के लिए ग्रुप ए में सांय 6 बजे से सुबह 5 बजे तक व दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक 15 घंटे तथा गु्रप बी में सांय 6 बजे से सुबह 5 बजे तक व सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक 18 घंटे तथा ग्रुप सी में रात्रि 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा सांय 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक 21 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने बताया कि इन फीडरों के अलावा सभी अरबन, इन्डस्ट्रीज/इन्डीपैंडेंट फीडरों की मांग व आपूर्ति के अनुसार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी.