महिला आयोग की टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

खबरें अभी तक। महिला आयोग की टीम ने बुधवार की रात सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने महिला वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला मरीजों और उनके परिजनों से टीम ने पूछताज कि। निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने उपस्थित नर्स पर जमकर बरसी और एक भी चिकित्सक नहीं रहने पर उन्होंने कहा कि जब सीएस ही लापरवाह है तो पूरा सिस्टम लापरवही की दंश झेलेगी ही।

निरीक्षण के बाद कल्याणी शरन ने बताया कि दुमका सदर अस्पताल से अच्छी सुविधा जेल में दी जाता है। सरकार को लोग गुमराह कर रहे है। सरकार विकास की ओर बढ़ रही है उतना ही सरकार को बदनाम करने की कोशिश कि जा रहा है। आईसीयू में 24 घंटा सिफ्ट के हिसाब से चिकित्सक का होना जरूरी है। लेकिन दुर्भाग्य है कि आईसीयू जनरल वार्ड से भी खराब लग रहा है। अस्पताल का मुखिया ही गोल रहते है तो नीचले स्तर के मानमानी क्यों नही करें।

जुनियर सिस्टर से पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है। इस मामले में सीएस को बोला गया लेकिन एक भी बेड़ पर चादर शाम तक नही बिछाई  गयी है। उन्होंने कही कि गर्मी से बच्चे और मरीज बिलबिला रहैं है. इससे अच्छा लोग फुटपाथ में सोते है। कल्याणी शरन ने कहा कि सिर्फ मानदेय लेने से कार्य नही चलने वाला है, ऐसे लोगों को बिना मानदेय पर कार्य करना चाहिए। कल्याणी शरण ने बताया कि दुमका सदर अस्पताल में चिकित्सक की मनमानी, सिविल सर्जन की मानमानी से चल रही है।

कल्याणी शरण ने दुमका सदर अस्पताल को राज्य का सबसे बदत्तर अस्पताल है बताया है और इसका जिम्मेवार सिविल सर्जन को बताया है। कल्याणी शरण ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो खामियां सामने आया, रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।