इनेलो-बसपा गठबंधन सत्ता का सपना ले रही है :निर्मल वरागी 

खबरें अभी तक। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अधयक्ष निर्मल बैरागी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना निमंत्रण विदेश में नहीं जाते हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन सरकार बनाने का सपना ले रही है ।लेकिन यह गठबन्धन लोगों के गले नहीं उतर रहा है। निर्मल वरागी  कोसली में आयोजित महिला समेलन में बोल रही थे। उन्होंने कहा कि अभय चोटाला के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे सरकार पर नीराधार आरोप लगा रहे हैं।

प्रदेश अद्यक्ष के कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाय चलायी हैं। जिनमें से कोशल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि आहम है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाओ में देश-प्रदेश में भाजपा के सरकार बनना तय है। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष यादव ने निर्मल वरागी का ज़ोरदार स्वागत किया।