हिसार की पूर्व महिला थाना प्रभारी सरोज की गिरफ्तारी की मांग की गई

खबरें अभी तक। हिसार जाट धर्मशाला में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश सदलाना व मोना बिठमडा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा महिला थाना की प्रभारी सरोज को गिरफ्तार न किए जाने पर कड़ी निंदा की गई। सभी लोगों ने बैठक में पुलिस जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली पर संदेश व रोष व्यक्त किया गया। बैठक में फैसला लिया गया अगर पुलिस ने आरोपी पूर्व महिला थाना प्रभारी सरोज बाला को गिरफ्तार नहीं किया तो 24 घंटे बाद युवाओं द्वारा सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विजीलेंस पुलिस ने सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है और उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मोना बिठमडा ने बताया कि विलीलेंस पुलिस ने सरोजबाला के चालक सुरेंद्र को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले में सरोज बाला की मिली भगत बताई गई थी और पुलिस ने सरोज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। मोना ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़की व युवक योगेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मोना ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके ऊपर भी समझौते के लिए पूरा दबाव बनाया जा रहा है। परंतु वह किसी प्रकार का कोई समझौत नहीं करेगा। उसने बताया कि वह सरोज की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के उच्चधिकारियों तथा हरियाणा सरकार के मंत्री डा. बनवारी लाल से मिल चुका है पंरतु पुलिस ने अभी तक आरोपी पूर्व थाना प्रभारी सरोज को गिरफ्तार नहीं किया है। उसकी मांग है कि सरोज को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए अन्यथा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश सदलाना ने कहा कि विजीलैस रिश्वत प्रकरण में फंसी सरोज बाला जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। राजेश ने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारी व हिसार के स्थानीय नेता गण सरोज को बचाने में लगे हुए और मोना पर समझौता का दबाव बना रहे हैं। आगामी विधान सभा सभा चुनावो में इनकों भुगतान होगा। ये सब मिली भगत से हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी को गिरफ्तारी करके उसे सजा मिलनी चाहिए। अगर पुलिस ने आरोपी पूर्व महिला थाना प्रभारी सरोज बाला को गिरफ्तार नहीं किया तो 24 घंटे बाद युवाओं द्वारा सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।