रिलेशन बनाने से पहले महिला को पता होनी चाहिए ये 5 बातें

खबरें अभी तक। रोमांस के बिना हर पति-पत्नी का रिश्ता अधूरा होता है। इन दोनों को आपस में  रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपसी समझ और संतुष्टि का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बहुत मायने रखता है, लेकिन कई बार मन इस बात को लेकर चिंतित होता है कि यह सुरक्षित है भी या नहीं। इसलिए आज हम आपको संबंध बनाने से जुड़ी कुछ  बातें बताने जा रहे हैं, जिनका जवाब महिलाएं जानना चाहती हैं

1. क्या ओरल तरीके से संबंध बनाना सही है?

शादी के बाद अपनी लाइफ को रोमांचित बनाने के लिए कुछ कपल्स अक्सर ओरल तरीके से शारीरिक संबंध बनाना पंसद करते है लेकिन महिलाओं के मन में सवाल होता है कि यह सही है या नहीं। संबंध बनाने का यह तरीका अंतरंग होता है और इसमें भी शरीर के फ्लूड्स का आदान-प्रदान होता है। इस हिसाब से संबंध बनाने का यह तरीका सही है।
2. बिना कंडोम के संबंध बनाना कब सुरक्षित होता है?

जब तक आप अपने पार्टनर के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में हो ऐसा न करें। बिना कंडोम के पार्टनर के साथ संबंध बनाना सुरक्षित नहीं होता। अगर आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पर नहीं हैं तो इसमें भी प्रेग्नेंसी का रिस्क रहता है लेकिन अगर आप बेबी के लिए ट्राई कर रहे हैंं, तो बिना इसके संबंध बनाना ठीक होगा।
3. क्या पहली बार इंटरकोर्स करने पर भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी क्योंकि यह बहुत ही अनिश्चित चीज़ है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनको अनियमित पीरिएड्स की शिकायत रहती है। इसलिए रिलेशन बनाते समय आपको प्रोटेक्शन की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है।
4. क्या पिल्स पर निर्भर रहना सुरक्षित है?

अगर आप यह डॉक्टर की सलाह से ले रही तो यह सही है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप डॉक्टर को सही जानकारी और अपनी सही मेडिकल हिस्ट्री बताएं। उन्हें ये भी बताएं कि आपका मासिक चक्र कितना नियमित है और आपको थायरॉइड, डायबिटीज या PCOD जैसी कोई बीमारी तो नहीं है। डॉक्टर से हर बात क्लीयर करने के बाद ही रिलेशन बनाएं।
5. क्या रक्त स्राव होना जरूरी है?

हर किसी के दिमाग में यह बात जरूर रहती है कि महिला अगर पहली बार सेक्स कर रही है, तो उसको रक्त स्राव जरूर होगा। मगर आपको बता दें कि महिलाओं की योनि में हाइमेन नाम की एक झिल्ली होती है, जिसके टूटने के बाद ही रक्त स्राव होता है। सक्रिय महिलाओं की ये झिल्ली बहुत बार बैडमिंटन, साइकिल, तैराकी आदि करने की वजह से पहले ही टूट जाती है। इसलिए स्राव होना जरूरी नहीं है.