27 मई को जिन लोगों का जन्म हुआ है वो प्रेम रोमांस में नहीं होते कभी सीरियस

खबरें अभी तक। 27 मई को जिन लोगो का जन्म हुआ है। वो लोग अपने शब्दों और शैली में सीधे और ईमानदार होते हैं। आप किसी तरह की धोखाधड़ी पसंद नहीं करते। सच बात मुंह पर बोल देने के कारण आप हमेशा लोकप्रिय नहीं होते। हालांकि आप यह बात जानते हैं, परन्तु आप इसकी कोई खास परवाह नहीं करते।  आप यह पसंद नहीं करते कि आप पर दबाव डाला जाए और आप काम करने की उन्मुक्त, आरामदेह शैली पसंद करते हैं। आपका व्यवहार आमतौर पर अच्छा और सहज रहता है, परन्तु कई बार परिस्थिति की मांग के अनुसार आप काफी आक्रामक भी हो सकते हैं।

आपकी कार्यशैली- ज्योतिष के मान से जिस भी चीज में प्रदर्शन शामिल होगा, उसमें आपकी रूचि होगी। इसमें दर्शकों के लिए तैयार की जाने वाली प्रस्तुति, स्लाइड शो, वेबसाइट के अलावा अभिनय और नृत्य भी शामिल हैं। चायनावेयर और क्राकरी, एथनिक कपड़े और सजावट के सामान इकट्ठा करना, लायब्रेरी बनाना कुछ अन्य गतिविधियां हैं, जिनमें आपको आनन्द आएगा। नेट पर सर्फिंग करना और नवीनतम कार्यक्रमों को देखना भी आपको अच्छा लगेगा।

प्रेम रोमांस- चाहे पुरूष हो या महिला प्रेम में वफादारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना कि प्रेम। आप आमतौर पर स्पष्टवादी और निष्कपट होते हैं और प्रेम संबंध शुरू करने से पहले ही यह बता देते हैं कि आप केवल रोमांस कर रहे हैं या आपका शादी करने का कोई गम्भीर इरादा नहीं है।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप अच्छे ट्रेड यूनियन लीडर, इंजीनियर अन्वेषक धातुकर्मी स्वरोजगार में संलग्न प्रोफेशनल या बिजनेसमैन, दंतचिकित्सक, सर्जन, मैकेनिकल बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपको कई बार परेशानियों का सामना करना होगा। क्योंकि आपके खर्च आपकी आमदनी से ज्यादा होंगे। आपको इस तरफ ध्यान देना चाहिए। आप अपनी आमदनी और पूंजी का बुद्धिमानी से उपयोग करें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय कुछ अच्छा देने वाला होगा यह बोनस या प्रमोशन के रूप में हो सकता है।

स्वास्थ्य- आपमें से अधिकांश लोगों की शारीरिक संरचना सुदृढ़ और सुगठित होगी। किन्तु आपकी हड्डिया कमजोर होंगी। आपको स्किन और दांतों में प्रॉबलम हो सकती है। आपकी तोंद आसानी से निकल सकती है ध्यान दें।

आश्चर्यजनक बात- आपके बच्चों के लिए आप चटक रंग पसंद करेंगे और घर में खिलौनों तथा गेम्स की बहुतायत होगी। सामान्य नियम यह है कि आपको घर में ज्यादा शोर-शराबा पसंद नहीं होता।

चेतावनी- आप कई बार अपने पार्टनर की जरूरत से ज्यादा आलोचना भी कर सकते हैं, यद्यपि आपकी स्पष्टवादिता का लक्ष्य सामने वाले को चोट पहुंचाना नहीं होता फिर भी नियन्त्रण रखें।

शुभ दिन- सोमवार शुक्रवार

शुभ रंग- नारंगी और सफेद